देश एवं देश के हित के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर-- प्रबन्धक ई.रामेश्वर कुशवाहा
अच्छी सोच एवं संकल्प के साथ किया गया कार्य ही होता है सार्थक---विधायक डा.असीम कुमार
--राजरूप मेमोरियल पीजी कालेज हरपुर बेलही में आयोजित हुआ भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
तमकुहीराज,कुशीनगर
तमकुहीराज क्षेत्र के हरपुर बेलही में स्थित राजरूप मेमोरियल पीजी कालेज का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा की अलख जगा रहे प्रबन्धक ई.रामेश्वर कुशवाहा की सराहना करते हुए उनके द्वारा लगातार किए जा सामाजिक कार्यों को अविस्मरणीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि परिवार की प्रगति तो सभी चाहते है, लेकिन महाविद्यालय में प्रबंधक ई. रामेश्वर कुशवाहा ने देशहित, समाजहित एवं नौजवानो के लिए जो बेड़ा उठाया है वह साधारण नहीं है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने महाविद्यालय परिवार द्वारा लगातार किए जा रहे शिक्षा सहित जन सरोकार से जुड़े सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रविवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के राजरूप मेमोरियल पीजी कालेज परिसर में आयोजित कालेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ असीम कुमार ने कहा कि अच्छी सोच एवं संकल्प के साथ किया गया कार्य ही होता है सार्थक होता है। कालेज के प्रबंधक ई.रामेश्वर कुशवाहा ने अपने परिवार की प्रगति को दरकिनार कर क्षेत्र एवं समाज के लिए कुछ अच्छा करने का बेड़ा उठाया हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।
उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं कालेजों मे होने वाले ऐनुअल फंक्शन में कालेज की छात्र छात्राओं को हमेशा भाग लेना चाहिए। इससे उनके अपने प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि सीखना एक कला है और उस कला को प्रदर्शित करना प्रतिभा है। विशिष्ट अतिथि विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा की शिक्षा वह मन्दिर है, जहाँ से अज्ञानी व्यक्ति भी ज्ञान प्राप्त कर बाहर निकलता है, और ज्ञान रूपी प्रकाश से घर परिवार से लेकर गाँव समाज, देश विदेश तक को रौशन करता है। पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र ने कहा कि प्रतिभावन छात्र छात्राओं के प्रतिभा के निखार के लिए विद्यालय मे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होना बेहद जरूरी होता। ऐसे कार्यक्रम से बच्चों में निडरता, स्पष्टवादिता एवं कर्तव्य पथ का बोध होता है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही ने कहा कि विद्यालय खोलना बड़ी बात है। लेकिन कॉलेज के छात्र छात्राओं के प्रतिभा को बढ़ाना अहम बात तब होती है जब विद्यालय से निकलने वाले छात्र छात्राओं का कार्य क्षेत्र व समाज के लिए एक मिसाल बने। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि यह महाविद्यालय इस क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।
कार्यक्रम को आयोजक एवं प्रबंधक इंजीनियर रामेश्वर कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश्वर पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द मिश्र, भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कवि एवं पत्रकार मनंजय तिवारी ने किया। इस दौरान राजकुमार सिंह उर्फ कालादेव, भाजपा नेता संदीप तिवारी, नीरज कुशवाहा, सुदामा कुशवाहा, अमरेंद्र कुशवाहा, ग्राम प्रधान पप्पू सिंह, पूर्व प्रधान गोपाल गुप्ता, विजय सिंह, बार संघ महामंत्री अमरनाथ सिंह, रजनीश राय श्रीनिवास राय, दीनानाथ सिंह आदि मौजूद रहे।